सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट की

472

शिमला, 22 सितंबर। हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन के महासचिव महेश कुमार ने आज यहां बताया कि गत शाम संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह (बॉबी) के नेतृत्व में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भेंट की।
संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से अनुबंध आधार पर कार्यरत कर्मचारियों का सेवाकाल अवधि को 3 वर्ष घटाकर 2 वर्ष करने, हिमाचल प्रदेश सचिवालय में जेओए (आईटी) की भर्ती न करने और लिपिक के पद पर ही भर्ती करने के बारे में, वरिष्ठ सहायकों के पद पर पदोन्नति हेतु लिपिक/कनिष्ठ सहायक की सेवा अवधि को 10 वर्ष से घटाकर 7 वर्ष करने तथा सचिवालय में वरिष्ठ सहायक के पद पर पदोन्नति हेतु अलग से पदोन्नति एवं भर्ती नियम बनवाने के बारे में प्रस्ताव दिए। यह भी आग्रह किया गया कि जेसीसी की बैठक शीघ्र करवाई जाए तथा उसमंे कर्मचारियों के लिए छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू किया जाए। मुख्यमंत्री ने संघ की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।
संघ का प्रतिनिधिमंडल इन सभी मांगों को लेकर मुख्य सचिव से भी मिला और सभी मांगों को पूरा करने के बारे में निवेदन किया। जिस पर मुख्य सचिव ने भी संघ को इन मांगों को पूरा करने बारे आश्वासन दिया।
महासचिव महेश कुमार ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल में चानण मैहता वरिष्ठ उपप्रधान, राजेंद्र सिंह (मियां) उपप्रधान, महेंद्र सिंह, सयुुंक्त सचिव, संजय कुमार, कोषाध्यक्ष एवं कार्यकारी सदस्य, कुलदीप कुमार एवं रक्षित कुमार भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने क्वार में 7.02 करोड़ की विकास परियोजनाओं की आधारशिलाएं रखीं

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here