मेले, तीज-त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक

1456

पांवटा साहिब, 19 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव के संध्याकालीन कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर कल शाम बलदेव सिंह तोमर उपाध्यक्ष राज्य नागरिक आपूर्ति निगम ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने यमुना तट पर पूरे विधि-विधान एवं रीति-रिवाज के साथ संध्याकालीन यमुना पूजा अर्चना कर महोत्सव के संध्याकालीन कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि मेले, तीज तथा त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक हैं। मेले में जहां आपसी भाईचारा बनता है, वहीं हमें अपनी समृद्ध संस्कृति का भी बोध होता है। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन कर स्वस्थ मनोरंजन का अवसर मिलता है, वहीं व्यापारिक गतिविधियां भी बढ़ती हैं, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलते है। उन्होंने वर्तमान प्रदेश सरकार का यमुना शरद महोत्सव को राज्य स्तरीय दर्जा देने के लिए आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने लोगों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं का लाभ उठाएं।
उन्होंने कहा कि कोविड़-19 महामारी के दौरान विकास प्रभावित हुआ, परन्तु प्रदेश सरकार ने विकास की गति को निरंतर जारी रखा, जिसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर बधाई के पात्र हैं।
उपमंडलाधिकारी विवेक महाजन ने मुख्यातिथि को टोपी व शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर बीडीसी अध्यक्ष हितेंद्र कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, उपाध्यक्ष जिला भाजपा कुलदीप राणा, सुभाष चौधरी सचिव अन्य पिछड़ा वर्ग हिमाचल प्रदेश, तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री और खंड विकास अधिकारी अनूप शर्मा भी मौजूद थे।

स्वेच्छा से रक्तदान के लिए आगे आएं लोग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here