सड़क हादसे रोकने के अभियानों में छात्रों की सहभागिता सुनिश्चित हो

541

शिमला, 11 फरवरी। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राज्य में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है।
राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश में सड़क सुरक्षा सप्ताह नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने इन प्रयासों को और प्रभावी बनाने के लिए स्कूलों में विशेष जागरूकता अभियान आरंभ करने की आवश्यकता पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में आम जनता विशेष रूप से युवाओं को शिक्षित करने के लिए एन.सी.सी. और एन.एस.एस. कैडेटों की सहभागिता सुनिश्चित की जानी चाहिए।
इस संवेदनशील विषय पर पुलिस अधीक्षक, यातायात, पर्यटक एवं रेलवे पुलिस (टीटीआर) संदीप धवल ने आज राजभवन में राज्यपाल को विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।

मुख्यमंत्री ने जवानों की शहादत पर शोक व्यक्त किया

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here