भाजपा की कार्ययोजना टोली बैठक में महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन

526

धर्मशाला, 25 जून। धर्मशाला में आयोजित दो दिवसीय कार्ययोजना टोली बैठक के पहले दिन आज भाजपा के शीर्ष नेताओं ने मंथन किया। फार्च्यून पार्क मोक्षा में आयोजित दो दिवसीय बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन किया जाएगा।
बैठक में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल उपस्थित थे।
इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष का धर्मशाला हवाई अड्डे पर पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, महामंत्री त्रिलोक कपूर और राकेश जम्वाल ने स्वागत किया। इसके बाद बीएल संतोष के होटल पहुंचने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और अन्य नेताओं ने उनका स्वागत।

हिप्र 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग का टीकाकरण करने में देश भर में अग्रणी

दीप शिखा बनीं स्थानीय शिकायत समिति की अध्यक्ष, मोनिका सिंह सदस्य

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here