हिप्र की विकास दर 8.3% बढ़ी, प्रतिव्यक्ति आय 10% बढ़ने का अनुमान

389

शिमला, 3 मार्च। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज सदन में वित्तीय वर्ष 2021-22 का आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत किया। रिपोर्ट के अनुसार आर्थिक विकास दर में करीब 14 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। प्रतिव्यक्ति आय भी 10 फीसदी की बढ़ोतरी होने का अनुमान है।
प्रदेश में कोविड महामारी के बावजूद आर्थिक विकास दर में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में यह दर 8.3 फीसदी आंकी गई है, जबकि 2020-21 में यह -5.2 थी। इस तरह से इसमें करीब 14 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। प्रतिव्यक्ति आय भी 10 फीसदी की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। यह 2,01,854 रुपये हो चुकी है, जो राष्ट्रीय अनुमानित प्रति व्यक्ति आय से 51,528 रुपये अधिक है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज सदन में वित्तीय वर्ष 2021-22 का आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत किया।
वर्ष 2020-21 में राज्य की अर्थव्यवस्था में संकुचन के बाद वर्ष 2021-22 में वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद में 8.3 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है। इसमें वर्ष 2019-20 के मुकाबले 2021-22 में 2.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 2021-22 में स्थिर कीमतों पर सकल घरेलू उत्पाद का अनुमान 1,24,400 करोड़ है, जबकि वर्ष 2020-21 के लिए वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद का अस्थाई अनुमान 1,14,814 करोड़ रुपये है। वर्ष 2021-22 में प्रचलित कीमतों पर सकल घरेलू उत्पाद का 1,75,173 करोड़ रुपये का अनुमान है। वर्ष 2020-21 के लिए सकल घरेलू उत्पाद का अस्थायी अनुमान 1,56,675 करोड़ रुपये है।
किस क्षेत्र में कितनी वृद्धि
कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के प्रभावित होने से 8.7 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान है। उद्योग क्षेत्र का सकल मूल्यवर्द्धन वर्ष 2021-22 में 11 प्रतिशत बढ़ेगा। वर्ष 2020-21 इसमें 6.6 प्रतिशत का संकुचन हुआ। सेवा क्षेत्र में पिछले वर्ष की 2.1 र्प्रतिशत ऋणात्मक वृद्धि की तुलना में वर्ष 2021-22 में 6.3 प्रतिशत बढ़ोतरी होगी।
मुद्रास्फीति की दर 6.0 प्रतिशत बढ़ी
मुद्रास्फीति की दर वर्ष 2020-21 में 5.2 प्रतिशत हो गई। चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 में इसमें अप्रैल से दिसंबर के बीच 6.0 फीसदी की बढ़ोतरी रही। पिछले वर्ष यह 5.3 प्रतिशत थी।
क्षेत्रवार विकास दर
क्षेत्र 2020-21 2021-22
प्राथमिक -12.0 8.5
द्वितीयक – 6.0 11.0
तृतीयक -2.1 6.3
विकास दर -5.2 8.3

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here