हिप्र में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर जबरदस्त प्रदर्शन, विस का घेराव

404
photo source: social media

शिमला, 3 मार्च। हिमाचल प्रदेश में आज पुरानी पेंशन स्कीम बहाली को लेकर हजारों कर्मचारियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। पानी की बौछार के बीच प्रदेशभर के हजारों कर्मचारियों ने विधानसभा पहुंच कर उसका घेराव किया। विधानसभा के गेट पर ताला लगा दिया गया है। प्रदर्शनकारी कर्मचारी लगातार जबरदस्त नारेबाजी कर रहे हैं। वहां पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। इस बीच, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज मौके पर कर्मचारियों से बात करने के लिए पहुंचे।
इससे पहले प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए 103 टनल के पास बैरिकेड्स लगाए और उन पर पानी की बौछार की गई। जिसकी परवाह किए बिना हजारों कर्मचारियों का हुजूम आगे बढ़ते चला गया। इस दौरान कई कर्मचारी सड़क पर बैठ गए और सर्कुलर रोड पूरी तरह से जाम हो गया। ट्रैफिक को टूटीकंडी बाइपास से डायवर्ट किया गया।
इससे पहले हजारों कर्मचारी सुबह 10 बजे टूटीकंडी क्रॉसिंग पर एकत्रित हुए। वहां विधानसभा घेराव की रणनीति बनाई गई। कई कर्मचारी परंपरागत लोक वाद्ययंत्रों और ढोल नगाड़ों के साथ प्रदर्शन के लिए पहुंच।
भारत माता की जय के नारे लगा रहे कर्मचारियों को पुलिस ने रोक लिया। जगह-जगह भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पूरे क्षेत्र की सुरक्षा कडी कर दी गई है।

हिप्र की विकास दर 8.3% बढ़ी, प्रतिव्यक्ति आय 10% बढ़ने का अनुमान

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here