चंबी मैदान में होगी केजरीवाल की पहली विशाल जनसभा

403
file photo

शिमला, 18 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के चंबी मैदान शाहपुर में 23 अप्रैल को आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की पहली विशाल जनसभा होगी। इससे पहले आम आदमी पार्टी 6 अप्रैल को मंडी में विशाल रैली कर प्रदेश में अपनी मजबूत दस्तक दे चुकी है।
आप के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहली बार कांगड़ा के दौरे पर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंडी रैली की सफलता को देखते हुए सभी विरोधी दलों के होश उड़े हुए हैं, विशेषतौर पर सत्तारूढ़ भाजपा के। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की प्रदेश में तेजी से बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए भाजपा डर गई है और उसने अपने महारथियों को मैदान में उतरना शुरू कर दिया है। भाजपा ने इस मोर्चे पर अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को लगा दिया है। वे दोनों अब ज्यादा से ज्यादा समय हिमाचल में ही बिता रहे हैं। शर्मा ने कहा कि आप की विशाल जनसभा को देखते हुए नड्डा कांगडा के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे और वहां पर आम आदमी पार्टी की रैली से पहले भाजपा की रैली की तैयारियां करेंगे।
शर्मा ने कहा कि मंडी में केजरीवाल और पंजाब के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भगंवत मान को सिर आंखों पर बिठाया। इसी तरह का जोश चंबी रैली को लेकर कांगड़ा, ऊना और हमीरपुर में देखने को मिल रहा है। शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा और कांग्रेस के शासनकाल को देख चुकी है और बदलाव के लिए आम आदमी पार्टी की ओर देख रही है। जिस तरह से आम आदमी पार्टी दिल्ली और पंजाब की जनता की सेवा कर रही है, उसी तरह हिमाचलवासियों की भी करेगी।

जनकल्याण को समर्पित हैं जय राम सरकार की तमाम योजनाएं

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here