कांगड़ा रैली की तैयारियों की समीक्षा

392

शिमला, 21 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की 22 अप्रैल को कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां में प्रस्तावित रैली की तैयारियों की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री ने संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को इस आयोजन को बड़े स्तर पर सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चार राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की भारी जीत के उपरांत पहली बार कांगड़ा जिले का दौरा कर रहे हैं।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, राज्य सभा सांसद इन्दु गोस्वामी, विधायक अरूण कुमार व राकेश जमवाल, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जमवाल, वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर और कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष डॉ. राजीव भारद्वाज ने भी बैठक में भाग लिया।

अंब छात्रा हत्याकांडः एसआईटी जांच पूरी

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here