सीएम और नड्डा ने चामुंडा माता मंदिर में शीश नवाया

369

धर्मशाला, 22 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज कांगड़ा जिले के प्रसिद्ध शक्तिपीठ चामुंडा माता मंदिर में शीश नवाया और पूजा अर्चना की।
विशेष ओलंपिक भारत की अध्यक्ष एवं जगत प्रकाश नड्डा की धर्मपत्नी डॉ. मल्लिका नड्डा, सांसद एवं भाजपा के राज्य अध्यक्ष सुरेश कश्यप, सांसद किशन कपूर, हिमाचल भाजपा के सह-प्रभारी संजय टंडन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर, वन मंत्री राकेश पठानिया, विधायक अरूण कुमार और विशाल नेहरिया, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल और वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर भी इस मौके पर उपस्थित थे।

हिमाचल पुलिस के ऑरकेस्ट्रा को प्रेरणा स्त्रोत पुरस्कार से सम्मानित किया

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here