सवर्ण आयोग के गठन के लिए मुख्यमंत्री निवास पर विशाल धरना प्रदर्शन 15 को

1115

ठाकुर अपने वादे के अनुसार सवर्ण आयोग का गठन करें
शिमला, 12 जुलाई। हिमाचल प्रदेश में सवर्ण आयोग की गठन की मांग को लेकर अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के निवास पर 15 जुलाई को विशाल धरना प्रदर्शन करेगा। मोर्चा की मांग है कि सीएम ठाकुर अपने वादे के अनुसार प्रदेश में सवर्ण आयोग का गठन करें।
अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव व हिमाचल प्रदेश प्रभारी और देवभूमि क्षत्रिय संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर तथा सवर्ण मोर्चा हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष मदन ठाकुर के नेतृत्व में 15 जुलाई को मुख्यमंत्री आवास के सामने विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी तैयारी के लिए हिमाचल प्रदेश में अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा और देवभूमि क्षत्रिय संगठन मिलकर दिन-रात अभियान चला रहा है। हिमाचल प्रदेश में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर सवर्णों के हक अधिकार दिलाने के लिए आंदोलन गांव-गांव से लेकर शहर-शहर तक चलाया जा रहा है।
इस अभियान में सवर्ण मोर्चा नेता जय देव ठाकुर, प्रिंस मिन्हाज, ऊषा ठाकुर, नरेश कुमार, नैंसी ठाकुर, लील सिंह ठाकुर, अमित ठाकुर मुनीष ठाकुर, बलवंत सिंह ठाकुर, दमा ठाकुर, कमलेश ठाकुर, निशा ठाकुर, सितारे गुलेरिया, सुरेश रावत, डाक्टर मनोज ठाकुर, पंकज ठाकुर और भरत कुमार ने सिरमौर, सोलन, शिमला, कुल्लू, मंडी, बिलासपुर आदि जिलों में जोरदार सवर्ण आंदोलन चला रखा है। जिसपर अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह दिनरात नजर रखे हुए हैं।
अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के राष्ट्रीय युवा महासचिव अमर कुमार सिंह ने बताया कि रुमित सिंह ठाकुर के नेतृत्व में तय किया गया है की अगर मुख्यमंत्री ठाकुर अपने वादे के अनुसार 20 जुलाई तक सवर्ण आयोग का गठन नहीं करेंगे तो प्रदेश के चप्पे-चप्पे में सवर्ण आंदोलन चलाया जाएगा।

भारी बारिश से तबाही: पर्यटकों को टूअर स्थगित करने की हिदायत

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here