दुष्कर्मी डाल रहा सात माह के गर्भ को गिराने पर दबाव, डीसी के पास पहुंची पीडि़ता

550
photo source: social media

सोलन, 2 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ उपमंडल के राम शहर की रहने वाली दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई महिला न्‍याय की गुहार लगाने उपायुक्त कार्यालय सोलन पहुंची। पीडि़ता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने शिकायत के बावजूद अभी तक आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई नहीं की है। पी़ि़ड़ता ने आरोपी पर धमकाने और बच्‍चे को गिराने का दबाव डालने का भी आरोप लगाया। पीडि़ता ने आज पत्रकारों को भी अपनी आपबीती बताई और न्‍याय की फरियाद की।
पीडि़़ता ने बताया कि पुलिस के बद्दी महिला थाने ने 26 अगस्त को मामला दर्ज किया था, मगर आज दिन तक आरोपी पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। अब वह सात माह की गर्भवती हो गई और ऐसी हालत में उसे गर्भपात का दबाव बनाया जा रहा है। जबकि ऐसा कानून जुर्म है। वहीं उसकी जान को भी खतरा है। पीडि़ता ने बताया कि गुरुदेव शर्मा ने इस साल मार्च में कोई दवा देकर उसे बेहोश कर दिया था और इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया। करीब 6 महीने बाद जब तबीयत खराब होने पर उसने अल्ट्रा साउंड करवाया तो उसे गर्भवती होने का पता चला। महिला ने न्‍याय के लिए महिला आयोग को भी पत्र लिखा है।

अनियंत्रित कार नदी में गिरी, 21 वर्षीय बेटी के साथ पिता की मौत

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here