‘एचआरटीसी को घाटे से उबारने के लिए कर्तव्यनिष्ठ होकर करें कार्य’

285

शिमला, 5 जनवरी। हिमाचल पथ परिवहन निगम परिचालक संघ के राज्य प्रतिनिधिमंडल ने आज धर्मशाला में संघ के अध्यक्ष कृष्ण चंद के नेतृत्व में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से भेंट की और अपनी मांगों से भी अवगत करवाया।
उप मुख्यमंत्री ने उनकी उचित मांगें पूर्ण करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम को घाटे से उबारने के लिए हम सभी को कर्तव्यनिष्ठ होकर कार्य करना होगा।
प्रतिनिधिमंडल ने उप मुख्यमंत्री को सम्मानित किया तथा प्रदेश के प्रथम उप मुख्यमंत्री बनने पर बधाई भी दी।
इस अवसर पर संघ के राज्य महामंत्री यशवंत सिंह एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

सुंदरनगर में चिट्टे के साथ एक गिरफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here