रिकांगपिओ (किन्नौर)। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में आज एक सड़़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए रिकांगपिओ अस्पताल भेजा गया है। मृतक धर्मशाला निवासी थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा जिले के स्पिलो में नेशनल हाई-वे पांच पर हुआ। धर्मशाला के नियर ब्लॉसोमस रिसॉर्ट सरकोंग होस्टल पिओ सिद्धपुर के निवासी दोरजे का पुत्र लोपसंग और धर्मशाला के क्याप वीपीओ सराह के निवासी डोलमा का पुत्र कलजांग पलदन ने घर जाने के लिए बोलेरो कैंपर (एचपी41 -1057) से लिफ्ट ली। वे रामपुर से होते हुए धर्मशाला जा रहे थे। स्पिलो के पास बोलेरो हादसे का शिकार हो गई। जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों तांबो मोनेस्ट्री ताबो से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। हादसे मे घायल चालक थुपतंन पुत्र दोरजे दंडुप गांव चांगो हंगरंग जिला किन्नौर और छेतन जांग्माओ पुत्र सोनम छेरिंग ग्राम व डाकघर ताबो को पीएचसी स्पीलो में प्राथमिक उपचार के बाद रिकांगपिओ रैफर कर दिया गया।