राज्यपाल ने शक्तिपीठ नगरकोट धाम माता बृजेश्वरी मंदिर में शीश नवाया

713

शिमला/कांगड़ा, 12 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कांगड़ा जिले के दो दिवसीय प्रवास के दौरान आज शक्तिपीठ नगरकोट धाम माता बृजेश्वरी मंदिर में शीश नवाया और पूजा अर्चना की। नवरात्रों के पावन पर्व पर राज्यपाल ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि यह शक्तिपीठ देशवासियों की आस्था व श्रद्धा का प्रमुख केंद्र है।
उपायुक्त निपुन जिंदल, पुलिस अधीक्षक कुशाल शर्मा तथा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एस. पी. बंसल ने राज्यपाल का स्वागत किया।

निःशुल्क विधिक सेवाएंः अब तक 1600 से अधिक लाभान्वित

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here