बाढ़ प्रभावित लियो गांव का दौरा, संपर्क मार्गों की शीघ्र मरम्मत का निर्देश

348

रिकांगपिओए 21 जुलाई। हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने आज किन्नौर जिले के बाढ़ प्रभावित लियो गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गत दिनों लियो में आई बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ सभी संबंधित विभागों के अधिकारी भी साथ थे।
उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आई बाढ़ से किसानों व बागवानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसानों व बागवानों का बाढ़ से हुए नुकसान का राहत मैन्युल के तहत मुआवजा दिलाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने राजस्व, बागवानी व कृषि विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे बाढ़ से हुए नुकसान का तुरंत आंकलन सुनिश्चित बनाएं ताकि प्रभावितों को राहत राशि प्रदान की जा सके।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि कंडो व अन्य क्षेत्रों को जोड़ने वाले अवरूद्ध हुए संपर्क मार्गों की तुरंत मरम्मत कर सुचारू यातायात सुनिश्चित बनाएं ताकि किसान अपने नकदी फसलों को मंडी तक पहुंचा सकें। उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे बाढ़ से प्रभावित व क्षतिग्रसत हुए कूल्हों की मरम्मत का कार्य शीघ्र आरंभ करें ताकि बागवानों व किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो सके।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य शांता कुमार, पूह भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुभाष छोरग्या, राजस्व, स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान, लोक निर्माण, जल शक्ति, कृषि, बागवानी व वन विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।

देश को एकता के सूत्र में बांधता है भगवान श्रीराम का भाव

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here