‘सांझा काव्य संकलन किन्नौर हिम काव्य’ का विमोचन

586

रिकांगपिओ, 21 जून। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने आज यहां किन्नौर जिला के कवियों व कवित्रयों द्वारा लिखित काव्य पुस्तक ‘सांझा काव्य संकलन किन्नौर हिम काव्य’ का विमोचन किया। उन्होंने इस अवसर पर काव्य संकलन में शामिल सभी कवियों व कवित्रयों को बधाई दी तथा कहा कि काव्य संकलन के प्रकाशन से नवोदित कवियों को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने आग्रह किया कि वे किन्नौरी बोली में भी कविताएं लिखें ताकि जिले की समृद्ध बोली का संरक्षण सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने कहा कि जिला किन्नौर का अपना समृद्ध संस्कृति, बोली व इतिहास है। जिसका लिखित दस्तावेज के रूप में भावी पीढ़ियों व अनुसंधान कर्ताओं के लिए संरक्षण आवश्यक है। उन्होंने सांझा काव्य संकलन किन्नौर हिम काव्य के प्रकाशन में अहम भूमिका निभाने वाले लेखक व निदेशक राष्ट्रीय कवि संगम किन्नौर इकाई टाशी नेगी के प्रयासों की संराहना की तथा विश्वास जताया कि भविष्य में भी इस तरह की पुस्तकों का प्रकाशन होता रहेगा। इस काव्य पुस्तक का संपादन मुकेश चंद नेगी द्वारा किया गया है तथा इसमें जिले से संबंधित 17 कवियों, नवोदित कवियों सहित बाल कवियों की कविताएं शामिल है।
काव्य संकलन विमोचन समारोह के अवसर पर उपमण्डलाधिकारी कल्पा डाॅ. मेजर अवनींद्र कुमार, जिला लोक सम्पर्क अधिकारी एवं जिला भाषा अधिकारी नरेन्द्र शर्मा, निदेशक राष्ट्रीय कवि संगम किन्नौर इकाई टाशी नेगी, जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय कवि संगम किन्नौर इकाई कवि राम भक्त नेगी, मार्ग-दर्शक मुकेश चंद नेगी, महामंत्री प्रभु निभोई, कवियत्री शोभना व प्रकाश चन्द भी उपस्थित थे।

कोरोनाः 7 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here