राज्यपाल ने बस हादसे पर शोक व्यक्त किया

381

शिमला, 4 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने मंडी जिले में पंडोह क्षेत्र के दियोड में हुई बस दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है।
राज्यपाल ने दुर्घटना में मृतक के परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने मुख्यमंत्री को सम्मानित किया

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here