शर्मसारः जान से मारने की धमकी दे मौसा कर रहा था दुष्‍कर्म, गर्भवती हुई भांजी

293

सुंदरनगर (मंडी), 7 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक रिश्तेदारों शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर मौसा जान से मारने की धमकी देकर अपनी ही भांजी से दुष्कर्म कर रहा था। मेडिकल जांच में गर्भवती होने की जानकारी मिलने के बाद परिजन सकते में आ गए और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला ये मामला उपमंडल सुंदरनगर में सामने आया है। पुलिस को दी गई शिकायत में जोगिंद्रनगर उपमंडल के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी अपनी मां के साथ सुंदरनगर उपमंडल के तहत किराए के मकान में रहती है। इस दौरान उसके मौसा ने कई बार उसकी बेटी के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए, जिसके चलते वह गर्भवती हो गई। साथ ही यह भी कहा गया है कि युवती को उसके मौसा ने यह बात किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। युवती की मेडिकल जांच में उसके गर्भवती होने की पुष्‍िट हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

अग्निवीर भर्ती रैली के अंतिम दिन दो हजार युवाओं ने लिया भाग

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here