प्रिया का नया भजन ‘भोले की दीवानी’ अब 15 को होगा रिलीज

468

धर्मशाला, 10 फरवरी। हिमाचली गर्ल प्रिया शक्तावत का नया भजन 15 फरवरी को रिलीज होगा। ये पहले 12 फरवरी को रिलीज होने वाला था।
महाशिवरात्रि के मौके पर रिलीज होने जा रही एल्बम भोले की दीवानी में प्रिया जहां अभिनय करती नजर आएंगी, वहीं उनकी मधुर आवाज शिव भक्तों के कानों में भक्ति रस उड़ेलगी। कांगड़ा जिले से संबंध रखने वाली प्रिया का ये भजन इस बार हिंदी में होगा।
प्रिया ने बताया कि भजन दिल को छूने वाला है। ये पहले 12 फरवरी को रिलीज होने वाला था। उन्होंने बताया कि अपनी माताजी की बरसी की वजह से वे यहां अपने मायके आई हुई है। बरसी कल है, इसलिए भजन अब 15 को रिलीज होगा। उन्होंने बताया कि अब 12 को इस भजन का टीज़र आएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here