नवरात्रि पर रिलीज होगा प्रिया का भजन

389

धर्मशाला, 24 सितंबर। हिमाचल की बेटी और गायिका.कलाकार प्रिया शक्तावत का भजन पहली नवरात्रि को रिलीज होगा। मुंबई में इसका पोस्टर जारी किया गया है। भजन की शूटिंग भी मुंबई में हुई है।
प्रिया ने बताया कि मां का भजन सोमवार को रिलीज होगा। इसकी सारी शूटिंग और रिकॉडिंग भी मुंबई में की गई है। प्रिया ने बताया कि भजन की शूटिंग मुंबई के मालाड ईस्ट में मां वैष्णोदेवी के मंदिर में की गई है। कुछ शूटिंग उनके घर और अक्षा बीच पर भी की गई है। एल्बम का अभिनेता मुंबई का है। भजन उनके अपने चैनल sheryl music पर रिलीज होगा।
इससे पहले प्रिया शक्तावत के कई हिमाचली गाने भी रिलीज हो चुके हैं। जिन्हें काफी पसंद किया गया है। शौकिया तौर पर गाने वाली गायिका और अभिनेत्री प्रिया अपनी दिलकश आवाज से हिमाचली दिलों पर राज कर रही हैं। प्रिया कांगड़ा जिले से संबंध रखती हैं। दुर्गा दास और सत्यादेवी के घर जन्मी प्रिया अपने पति व बच्चों के साथ मुंबई में रहती है। उनका परिवार विज्ञापन के व्यवसाय से जुड़ा हुआ है।

छा गई मेरी चाल बड़ी मस्तानी… वाली ‘कुडी पहाडाँ दी’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here