स्क्रब टाइफस से सिरमौर निवासी 29 वर्षीय महिला की मौत

464

शिमला, 22 सितंबर। हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित आईजीएमसी में आज 29 वर्षीय महिला मरीज की स्क्रब टाइफस से मौत हो गई। स्क्रब टाइफस से महिला की मौत से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। इसी महीने मंडी निवासी 19 वर्षीय युवती की भी स्क्रब टाइफस से मौत हुई थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला सिरमौर की निवासी थी। महिला 19 सितंबर को आईजीएमसी लाया गया था। मेडिसिन वार्ड में भर्ती महिला का स्क्रब टाइफस टेस्ट हुआ था। जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद चिकित्सक उसपर लगातार नजर रखे हुए थे। महिला की स्थिति गंभीर हो गई थी और उसने आज दम तोड़ दिया।

डॉ. सैजल 23 को कसौली के प्रवास पर

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here