मुख्यमंत्री ने द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी

329

शिमला, 22 जुलाई। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई दी है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की ओर से राष्ट्रपति चुने जाने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने आदिवासी पृष्ठभूमि से संबंधित तथा भारत की सबसे कम उम्र की महिला राष्ट्रपति बन कर इतिहास रच दिया है।
जय राम ठाकुर ने आशा व्यक्त की कि द्रौपदी मुर्मू अपनी दूरदर्शी सोच और अनुभव से भारतीय संविधान के संरक्षक के रूप में उत्कृष्ट कार्य करेंगी।

बाढ़ प्रभावित लियो गांव का दौरा, संपर्क मार्गों की शीघ्र मरम्मत का निर्देश

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here