भू-स्खलनः गुप्ता ने किया खालीनी कालोनी का दौरा

300

शिमला, 28 अगस्त। वन विभाग के एपीसीसीएफ आरके गुप्ता ने खालीनी कालोनी का दौरा किया। खालीनी कालोनी के दो ब्लॉक हाल ही में हुए भू-स्खलन की चपेट में आ गए थे। गुप्ता ने यहां के दोनों ब्लॉकों को असुरक्षित घोषित कर यहां रह रहे सरकारी कर्मचारियों को तुरंत अपने मकानों को खाली करने का आदेश दिया गया। टाईप वन के इन दोनों ब्लॉकों में रह रहे कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से अस्थाई रूप से रहने की जगह दे दी गई।
हिमाचल प्रदेश मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन के मुख्य सलाहकार धर्मदेव शर्मा और अध्यक्ष प्रकाश बादल ने इन असुरक्षित ब्लॉकों का निरीक्षण किया था और इनकी दयनीय हालत को देखते हुए गुप्ता को यहां का स्वयं निरिक्षण करने का आग्रह किया था। जिसके बाद गुप्ता ने खालीनी कालोनी का निरीक्षण किया और बताया कि यहां पानी की निकासी के लिए योजनाबद्ध तरीके से नालियां बनाई जाएगी, ताकि भविष्य में भू-स्खलन को रोका जा सके। गुप्ता ने मौके पर लोगों की मांग के अनुसार कालोनी में फौरी तौर पर ऐतिहयात के तौर पर आवश्यक कदम उठाने के संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए।

गुप्ता ने बताया कि भू-स्खलन के कारण खतरे में आए दो ब्लॉकों में रह रहे लोगों को नियमानुसार प्राथमिकता के आधार पर और उनकी एनटाइटलमेंट के आधार पर उपलब्ध खाली मकान जल्द से जल्द दिए जाएंगे। गुप्ता ने यह भी आश्वासन दिया कि बरसात के तुरंत बाद भू-स्खलन वाले स्थान पर वन विभाग द्वारा डंगे लगाए जाएंगे, ताकि खतरे में आए भवनों को सुरक्षित किया जा सके। उपरोक्त प्रतिनिधिओं के साथ इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश वन विभाग चतुर्थ श्रेणी एसोसिएशन के प्रधान रमेश ठाकुर भी मौजूद थे।
मुख्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे
वन विभाग मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश की मांग पर विभाग के मुख्यालय परिसर में सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर दिए गए हैं। गौरतलब है कि एसोसिएशन ने हाल ही में इसकी मांग की थी, जिसे प्रधान मुख्य अरण्यपाल अजय श्रीवास्तव और एपीसीसीएफ आरके गुप्ता ने तुरंत पूरा कर दिया। इसके अतिरिक्त वन विभाग मुख्यालय की सुरक्षा हेतु मुख्यालय के दोंनों प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा गुमटियों का कार्य भी जल्द शुरू होने जा रहा है, जिसके चलते वन विभाग मुख्यालय को सुरक्षा मिलेगी।
मुख्यालय होगा वाई फाई
अजय श्रीवास्तव ने वन विभाग मुख्यालय के दौरे के दौरान यह भी निर्देश दिए कि आधुनिक तकनीक के मद्देनजर वन विभाग के मुख्यालय का न केवल जीर्णोद्धार होगा बल्कि पूरा मुख्यालय वाईफाई से लैस होगा, ताकि सरकारी काम निपटाते समाय इंटरनेट की सुविधा में कोई बाधा न आए।
एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश बादल ने वन विभाग के मुखिया का हार्दिक आभार व्यक्त किया। बादल ने बताया कि एक मुखिया द्वारा कर्मचारियों का घर-घर जाकर हाल जानना न केवल सराहनीय है बल्कि अपने-आप में एक मिसाल है। यह पहली बार हुआ है कि एक मुखिया ने छोटे कर्मचारियों के घर-घर जाकर न केवल उनकी समस्याएं जानी बल्कि उनका निराकारण भी कर दिया।

कामगारों के लिए वरदान साबित हो रही कल्याणकारी योजनाएं

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here