भारतीय वन सेवा अधिकारियों की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

320

शिमला, 1 सितंबर। वन विभाग मुख्यालय में आज भारतीय वन सेवा अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें भारतीय वन सेवा अधिकारियों की नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में नागेश गुलेरिया, अतिरिक्त मुख्य अरण्यपाल जाईका परियोजना को सर्वसहमति से भारतीय वन सेवा अधिकारियों की नई प्रदेश कार्यकारिणी का अघ्यक्ष चुना गया।
इसके अतिरिक्त अभिलाश दामोदरन को महासचिव, अजीत ठाकुर को उपाध्यक्ष, प्रीति भंडारी को संयुक्त सचिव एवं कृष्ण कुमार को कार्यकारिणी का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नई कार्यकारिणी में भारतीय वन सेवा अधिकारी यशुदीप, राकेश कुमार, वासु डोगर, नितिन पाटिल और अश्वनी बी राय को सदस्य के रूप में शामिल किया गया। इनके अतिरिक्त नई कार्यकारिणी में ऐश्वर्या राज, कुणाल अंगरिश, रमन शर्मा व अनिकेत मूर्ति को कार्यकारिणी की मीडिया टीम का कार्यभार सौंपा गया।
इस अवसर पर कार्यकारिणी अघ्यक्ष नागेश गुलरिया ने कहा कि नवनिर्वाचित कार्यकारिणी भारतीय वन सेवा अधिकारियों की हर समस्या को सरकार के समक्ष रख कर समाधान करने का प्रयास करेगी।

महाक्विज का छठा चरण कल से

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here