वन विभाग ए ग्रेड के 3 पद सृजित, 7 पद स्तरोन्नत

319

शिमला, 14 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश वन विभाग में अधीक्षक ग्रेड-ए के 3 पदों को सृजित किया गया है और सात पदों को स्तरोन्नत किया गया है। इसकी अधिसूचना प्रधान मुख्य सचिव वन डाक्टर रजनीश ने 12 अक्टूबर को कर दी है। इसके अतिरिक्त करूणामूलक आधार पर 22 लोगों को नियुक्ति दिए जाने के आदेश जारी हुए हैं। इसकी जानकारी हिमाचल प्रदेश वन विभाग मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन के राज्य अध्यक्ष प्रकाश बादल ने एक प्र्रेस वार्ता में दी।

प्रकाश बादल ने बताया कि हिमाचल प्रदेश वन विभाग में उनकी अध्यक्षता में चुनकर आई कार्यकारिणी ने यह कार्य लगभग डेढ़ महीने के कार्यकाल में पूरा करवाने में सफलता हासिल की है। प्रकाश बादल ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि वर्ष 2020 से सचिवालय के चक्कर काट रही दस अधीक्षक ग्रेड-ए की फाइल को कैबिनेट से मंजूर करवाने में एसोसिएशन को मिली सफलता से प्रदेश के दस वरिष्ठ अधीक्षकों को राजपत्रित दर्जा मिलेगा और वो एक सम्मानजनक पद से सेवानिवृत्त हो सकेंगे, वहीं प्रदेश के तीन बड़े कार्यालयों को अधीक्षक ग्रेड-ए के पद मिलेंगे।
प्रेस वार्ता में बताया गया कि सरकार के इस निर्णय से मिनिस्ट्रियल स्टाफ में खुशी की लहर है। इसके अतिरिक्त अरसे से सरकार के पास लंबित पड़ी वन विभाग के कर्मचारियों की करुणामूलक आधार पर नौकरियों के मामले को मंजूरी देने में भी हिमाचल प्रदेश मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन ने सफलता हासिल की है। हाल ही में हिमाचल सरकार ने करुणामूलक आधार पर 22 लोगों की नियुक्ति देने के आदेश जारी किए हैं। हिमाचल प्रदेश वन विभाग मिनिस्ट्रियल स्टाफ ने हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, वन मंत्री राकेश पठानिया, प्रधान सचिव ओंकार शर्मा और संयुक्त सचिव प्रवीण टॉक का आभार जताया है, जिनके अथक प्रयासों से कई वर्षों बाद हिमाचल प्रदेश वन विभाग में मिनिस्ट्रियल स्टाफ की मांग को पूरा किया गया है और प्रदेश में सोलन वृत्त, पी सी सी एफ वाइल्ड लाइफ मुख्यालय और वर्किंग प्लान मंडी के लिए एक-एक अधीक्षक ग्रेड-ए के पदों को सृजित किया गया है।

हिप्र में नर्सरी के छात्रों को मिलेंगे दो ट्रैक सूट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here