वरिष्ठ संपादक वेद प्रकाश सेवानिवृत्त

457

शिमला, 31 अगस्त। हिमाचल प्रदेश सूचना एवं जन संपर्क विभाग से गिरिराज साप्ताहिक के वरिष्ठ संपादक वेद प्रकाश आज सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हो गए। उनके सम्मान में विभाग के मुख्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
विभाग के निदेशक हरबंस सिंह ब्रसकोन ने विदाई समारोह की अध्यक्षता करते हुए वेद प्रकाश और उनके परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि वेद प्रकाश ने कर्मठता, अनुशासन और समर्पण की भावना से कार्य किया, जो अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनकी दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।
विभाग के संयुक्त निदेशक प्रदीप कंवर एवं महेश पठानिया और अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी इस मौके पर वेद प्रकाश के साथ अपने अनुभवों और स्मृतियों को साझा किया।

मुख्यमंत्री ने मुक्केबाजी प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर स्नेहा नेगी को बधाई दी

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here