मालदीव के महालेखाकार ने राज्यपाल से भेंट की

341

शिमला, 4 मार्च। मालदीव के महालेखाकार हुसैन नियाज़ी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमण्डल ने आज राजभवन में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर से भेंट की।
इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल के साथ अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने पर्यटन, उद्योग, पर्यावरण, वन संपदा, जैव विविधता और लेखा के संबंध में चर्चा की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रतिनिधिमंडल का शिमला प्रवास यादगार रहेगा। उन्होंने इस अवसर पर शिमला की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और यहां स्थित धरोहर भवनों के संबंध में भी जानकारी प्रदान की।
राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सेब राज्य के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने प्रदेश में की जा रही प्राकृतिक खेती के संबंध मंे जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश के अनेक बागवान प्राकृतिक खेती के माध्यम से सेब उत्पादन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल देश भर में प्राकृतिक खेती को अपनाने वाला अग्रणी राज्य है। उन्होंने बार्नस कोर्ट भवन जो वर्तमान में राजभवन है, के संबंध में जानकारी साझा की।
इससे पहले राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल को हिमाचली शॉल व टोपी से सम्मानित किया। मालदीव के महालेखाकार हुसैन नियाज़ी ने अपने शिमला प्रवास को ऐतिहासिक बताते हुए राज्यपाल का धन्यवाद किया। राष्ट्रीय लेखापरीक्षा तथा लेखा अकादमी शिमला के महानिदेशक, राज्यपाल के सचिव विवेक भाटिया व अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

जयराम ठाकुर ने पेश किया ₹51,365 करोड़ का बजट

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here