घायल पुलिस कर्मियों से मिले मुख्यमंत्री

643

शिमला, 16 मार्च। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां इंदिरा गांधी राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं अस्पताल पहुंचकर शिमला शहर में प्रदर्शनकारी समूहों द्वारा किए गए पत्थराव में घायल हुए पुलिस कर्मियों का कुशलक्षेम पूछा। मुख्यमंत्री ने सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, नाचन के विधायक विनोद कुमार और वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनक राज भी उपस्थित थे।

हथकरघा व हस्तशिल्प उद्योग से आर्थिक रूप से मजबूत हो रहीं महिलाएं

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here