राज्यपाल ने वाल्मीकि जयंती पर माथा टेका

305

शिमला, 9 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर शिमला के उपनगर संजौली स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर जाकर माथा टेका।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महर्षि ने भगवान राम को लेकर जो महाकाव्य तैयार किया उसकी तुलना किसी अन्य ग्रंथ से नहीं की जा सकती है। वाल्मीकि समाज के ऋषि थे, जिनका पूरा विश्व चरणवंदन करता है। उन्होंने कहा कि वे किसी एक समाज से संबंध नहीं रखते थे, बल्कि पूरे विश्व के थे। उन्होंने कहा कि उनकी शिक्षाएं आज अधिक प्रासंगिक है और समाज में समरसता के लिए उनके दिखाए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर, उन्होंने विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया।
इससे पूर्व, वाल्मीकि सभा के अध्यक्ष नारायण सिंह ने राज्यपाल का स्वागत किया।
कुसुम्पटी के विधायक अनिरुद्ध सिंह तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

लड्डू की छात्रा दीक्षा ने नारा लेखन में जीता प्रथम पुरस्‍कार

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here