तिरपाल में मिली महिला की लाश, आसपास मंडरा रहे थे कुत्ते व पक्षी

312

सोलन, 2 सितंबर। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक महिला की लाश संदिग्‍ध हालत में पड़ी मिली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक छानबीन में महिला के शरीर पर कई निशान पाए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोलन की सब्जी मंडी के पास बनी आश्रय गौशाला के समीप आज सुबह लोगों ने कुत्‍ते और पक्षी के झुंड को किसी चीज के पास एकत्रित हुए देखा। जब लोग इस जगह के करीब गए तो यहां एक तिरपाल में महिला की लाश पड़ी थी। इसका चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
इस बीच, एक प्रत्यक्षदर्शी ने लाश की पहचान की। उसने बताया कि महिला को वह जानती है और उसका पति कबाड़ी का काम करता है। महिला ने बताया कि मृतक महिला और उसका पति उसके ढाबे पर खाना खाने के लिए आया करते थे और महिला पिछले तीन दिन से गायब थी। यह भी पता चला है कि मृतक महिला और उसका पति प्रवासी हैं और शराब पीने के आदी थे और रोज झगड़ा किया करते थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस महिला की मौत के कारणों को पता लगाने की कोशिश कर रही है।

महिला मंडल भवन का लोकार्पण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here