प्रदेश की बेटी प्रिया के गाने ‘हिमाचल प्यारा’ का पोस्टर जारी

1219

शिमला, 15 मार्च। हिमाचल की बेटी और गायिका-कलाकार प्रिया शक्तावत के गाने ‘हिमाचल प्यारा’ का पोस्टर शनिवार को जारी हुआ। प्रिया अपने पति हरीश शक्तावत, बेटी शैरल और बेटे रौश के साथ इस गाने में दिखाई देंगी।
मनीष चौहान इस गाने के वीडियो डायरेक्टर हैं। शम्भु शर्मा और युवी हांडा ने इसको असिस्ट किया है। सुशील गोगी ने इसमें म्यूजिक दिया है और इसके लेखक हैं वीराही। कांगड़ा जिले के हरिपुर से ताल्लुक रखने वाली प्रिया का यह तीसरा गाना है। इससे पहले आए दो गानों को लोगों ने बहुत प्यार दिया है। मिट्ठियां-मिट्ठियां गल्लां। ओर तेरा हास्सा वे मूंडूआ!!
पिछले 20 साल से मुंबई में रह रही प्रिया को हिमाचल बहुत पसंद है और उन्हें इससे बहुत प्यार है। इसलिए उन्होंने अपने गाने का नाम भी रखा हिमाचल प्यारा। स्वर्गीय दुर्गा और स्वर्गीय सत्या देवी के घर जन्मी प्रिया की शादी राजस्थान के एक राजपूत व्यवसायी परिवार के हरीश शक्तावत से हुई है। प्रिया पूरे देश में हिमाचल का नाम रौशन कर रही है। प्रिया के अनुसार ये गाना हिमाचल के निवासियों को समर्पित है।

कैफ़ी आज़मी की कहानी; साहित्य का सिनेमा कलम से कैमरे तक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here