खेलो इंडिया के लिए बिलासपुर में ट्रायल 19 से

495
file photo source: social media

शिमला, 14 दिसंबर। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि अगले साल 31 जनवरी से 11 फरवरी तक मध्यप्रदेश में खेलो इंडिया गेम्स-2022 का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि टीम चयन करने के लिए लुहणु स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बिलासपुर में ट्रायल किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि महिला कबड्डी टीम के चयन के लिए 19 दिसंबर को सुबह 10 बजे और पुरुष बॉलीबाल टीम चयन के लिए 20 दिसंबर को सुबह 10 बजे ट्रायल होगा।
प्रवक्ता ने कहा कि स्पर्धाओं के लिए 1 जनवरी 2004 के बाद जन्मे खिलाड़ी ही पात्र होंगे, जिसके लिए खिलाडि़यों को आयु प्रमाण पत्र, कक्षा दसवीं का प्रमाण पत्र व जन्म प्रमाण पत्र (कम से कम 5 वर्ष पहले यानि नगर निगम/ग्राम पंचायत द्वारी जारी) में से कोई दो प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे। उन्होंने कहा कि इच्छुक खिलाड़ी अपनी शैक्षणिक, आयु प्रमाण पत्र एवं उपलब्धियों के मूल प्रमाण पत्रों की एक सत्यापित प्रति तथा दो पासपोर्ट फोटो सहित लुहणु स्पोटर्स काम्पलेक्स बिलासपुर में उपलब्ध करवाएं।

कांग्रेस व्यापार अनुभाग के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से भेंट की

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here