केंद्र से यूक्रेन में फंसे हिमाचलियों को सुरक्षित लाने का अनुरोध

647

शिमला, 25 फरवरी। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से रूस और यूक्रेन के मध्य संघर्ष के कारण यूक्रेन में फंसे राज्य के लोगों को सुरक्षित वापस लाने के लिए आवश्यक उपाय करने का आग्रह किया।
इस संबंध में केंद्रीय विदेश मंत्री को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री ने विदेश मंत्रालय के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार यूक्रेन में हिमाचल प्रदेश के 130 से ज्यादा लोग फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार यूक्रेन में फंसे राज्य के लोगों की सुरक्षा के लिए चिंतित है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में प्रदेश के मुख्य सचिव पहले से ही विदेश सचिव के संपर्क में हैं।
जय राम ठाकुर ने मंत्रालय द्वारा यूक्रेन में फंसे भारतीयों की सहायता के लिए यूक्रेन के साथ-साथ नई दिल्ली में हेल्पलाइन स्थापित करने के लिए किए गए प्रयासों की भी सराहना की।

delegation

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here