मां चिंतपूर्णी के दर्शन को जा रही महिला को वाहन ने रौंदा

303

ऊना, 7 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के मुख्यालय के साथ लगते गांव बसाल में एक अज्ञात वाहन की टक्‍कर में एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मीना देवी (48) निवासी बडसाना मथुरा, उत्तर प्रदेश अन्य श्रद्धालुओं के साथ मां चिंतपूर्णी के दर्शन करने जा रही थी। बृहस्पतिवार देर शाम को बसाल में मीना देवी गाड़ी में से उतर कर पानी लेने लगी तो इस दौरान सड़क पर से गुजर रहे तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्‍कर मार दी।
अज्ञात वाहन की टक्‍कर से मीना देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्रारंभिक उपचार के बाद मीना देवी को पीजीआई रेफर कर दिया गया। वहां पर इलाज के दौरान मीना देवी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्‍टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस वाहन चालक की तलाश कर रही है।

शर्मसारः जान से मारने की धमकी दे मौसा कर रहा था दुष्‍कर्म, गर्भवती हुई भांजी

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here