अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के लिए 216 देवी-देवताओं को आमंत्रण

373

मंडी, 23 जनवरी। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2023 के आयोजन के लिए आज देवता उप समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार ने की।
उन्होंने बताया कि 19 से 25 फरवरी तक आयोजित किए जा रहे अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के लिए जनपद के 216 देवी-देवताओं को संबंधित एसडीएम के माध्यम से निमंत्रण पत्र भेज दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव देव समागम पर अनूठा पर्व है तथा यह देवी-देवताओं से जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि महोत्सव में पहुंचने पर सभी देवी-देवताओं का पारंपरिक रीतिरिवाज के साथ स्वागत किया जाएगा, जिसके लिए स्वागत कमेटियों का गठन कर दिया गया है। सभी देवी-देवताओं और उनके साथ आने वाले देवलुओं के ठहरने की व्यवस्था के लिए आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। राशन, सब्जी और बालन की व्यवस्था पर्याप्त मात्रा में करने के लिए उन्होंने संबंधित कमेटियों को निर्देश दिए। ठहरने के स्थान पर साफ-सफाई की पर्याप्त व्यवस्था करने के नगर निगम को आदेश दे दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि देवी-देवताओं के साथ आए हुए देवलुओं की सुविधा के लिए राज माधव मंदिर परिसर में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महोत्सव के दौरान निकलने वाली जलेब के दौरान यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस विभाग को आवश्यक दिशानिर्देश दे दिए गए हैं।
एसडीएम सदर रीतिका ने देवलुओं के लिए दोहपर के भोजन की व्यवस्था, शिवरात्रि के दौरान विभिन्न मंदिरों में की जाने वाली व्यवस्था और चौहटा मेले में देवी-देवताओं के बैठने बारे विस्तार से चर्चा की।
सर्व देवता कमेटी के अध्यक्ष शिवपाल शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और देवी-देवताओं व देवलुओं से संबंधित विभिन्न मददों पर चर्चा की।
बैठक में जिला राजस्व अधिकारी देवी सिंह कौशल सहित उप समिति के गैर सरकारी सदस्यों अशोक सेठी, हरमीत सिंह बिटटू, रेवती रमण शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व गैर सरकारी सदस्य उपस्थित थे।

पर्यटक ध्यान दें, मंडी में हो सकती है इस दिन वर्षा व बर्फवारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here