खेलो इंडिया के लिए हो जाओ तैयार, ऑनलाइन द्वितीय राज्यस्तरीय योगासन स्पर्धा के माध्यम से

514

शिमला, 23 अक्टूबर। योगासन खेल महासंघ की ओर से 24 अक्टूबर को द्वितीय राज्यस्तरीय ऑनलाइन योगासन प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इसमें विजेता प्रतिभागी 25 अक्टूबर से 12 नवंबर तक राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
संघ के अध्यक्ष लीला धर शर्मा की अध्यक्षता में इस साल मार्च में हुई प्रथम राज्य स्तरीय योग आसन प्रतियोगिता में सभी जिलों से बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया था।
हिमाचल प्रदेश योग खेल संघ राष्ट्रीय योग खेल महासंघ से पंजीकृत है जो कि खेल मंत्रालय द्वारा पंजीकृत एकमात्र योग संस्था है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंतरराष्ट्रीय योग संघ से जुड़े हैं, जिसके अध्यक्ष स्वामी रामदेव और महासचिव डॉ. एच आर नागेन्द्रा है।
राष्ट्रीय योगासन खेल महासंघ से संबद्ध हिमाचल प्रदेश योगासन खेल संघ अध्यक्ष लीला धर शर्मा ने कहा कि प्रदेश से खेलो इंडिया के लिए द्वितीय राज्यस्तरीय ऑनलाइन योगासन प्रतियोगिता करवाई जा रही है। जिसमें बच्चों का योग खेल में भविष्य बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस बार प्रतियोगिता विभिन्न प्रकार से करवाई जाएगी जो इस प्रकार से रहेगी…

  • Traditional Yogasana, 
  • Artistic Yogasana Single
  • Artistic Yogasana Pair
  • Rhythmic Yogasana Pair
  • Artistic Yogasana Group

इसमें भाग लेने के लिए आयु वर्ग बालकों/बालिकाओं के लिए इस प्रकार से हैं। सब जूनियर 9 से 14 वर्ष, जूनियर 14 से 18 वर्ष और सीनियर 18 से 28 वर्ष हैं। प्रतिभागियों को योगासन खेल एसोसिएशन के ऑनलाइन गूगल फार्म ीजजचेरूध्ध्वितउे.हसमध्फब्ज।दी8म्ळस्क्पबॅम्69 में अपना पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर शाम 8 बजे तक है। पंजीकृत बच्चों को फाइनल राउंड में प्रदर्शन करना होगा।
इस बारे में अधिक जानकारी के लिए संघ के राज्य सचिव से इस नंबर 9318038001 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

करवा चौथ: वाहनों की आवाजाही के संबंध में आदेश जारी

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here