देखें, कैसे महिला ने किया रात के अंधेरे में तेंदुए के हमले का बहादुरी से सामना

921

मुंबई, 30 सितंबर। मुंबई के गोरेगांव में कल देर रात एक महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। महिला ने बहादुरी से तेंदुए का सामना किया। जिसके बाद तेंदुआ वहां से भाग गया।
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि रात का समय है और महिला छड़ी के सहारे है और आराम करने के लिए बैठी ही थी कि तेंदुए ने पीछे से आकर उस पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से महिला गिर गई। गिरने के बाद भी महिला ने होश नहीं खोया और अपनी छड़ी से तेंदुए पर वार करने शुरू कर दिए। जिससे तंेदुआ पीछे हटने को मजबूर हो गया और वहां से भाग गया। शोर सुनकर वहां अन्य लोग भी पहुंच गए। तेंदुए के हमले में मामूली रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (साभारः Twitter/ani)

Viral: घर बैठे देखें देवप्रयाग में भागीरथी का 360 डिग्री का मनोरम दृश्य

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here