गाजियाबादः रेलिंग तोडते हुए फ्लाईओवर से गिरी बस, दबने से बाइक सवार की मौत

683
photo source: twitter/ani

गाजियाबाद, 13 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में आज रात एक बस रेलिंग तोड़ते हुए फ्लाईओवर से नीचे जा गिरी। जिससे एक बाइक सवार की दबने से मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए। बस के गिरने की जोरदार आवाज से अफरातरफी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर जिले के डीएम और एसएसपी भी मौके पर पहुंचे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिव टूर एंड ट्रेवल की बस ग्रेटर नोएडा के एलजी प्लांट से कर्मचारी को लेकर वापस लौट रही थी। लालकुआं से गाजियाबाद जा रही ये बस भाटिया मोड पर रेलिंग से टकराकर नीचे सड़क पर जा गिरी। सड़क पर गिरते ही जोरदार आवाज पूरे इलाके में गूंज उठी। जिसके बाद पूरे इलाके में भगदड़ मच गई। इस हादसे के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें बस के टूटे शीशों के बीच से यात्रियों को बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायलों को दो अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

जानें, रामनवमी पर कन्या पूजन का महत्व और विधि…

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here