बाबा नागार्जुन की जयंती पर राजभाषा बैठक व संगोष्ठी

722
file photo source: social media

बरेली, 30 जून। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल पर बाबा नागार्जुन की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर साहित्यिक संगोष्ठी और मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पन्त ने कहा कि हमारे साहित्यकारों ने हिंदी भाषा को समर्थ बनाने और उसके प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। महापुरुषों और साहित्यकारों की जीवनी हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। बाबा नागार्जुन को वामपंथी विचारधारा का महान लेखक और कवि माना जाता है। इनके साहित्य की विषय-वस्तु प्रकृति, ग्रामीण जीवन, किसान व मज़दूरों की समस्याएं, शोषण और भारतीय जनता की संघर्ष-शक्ति है। उन्हें भारतीय वर्ग-संघर्ष का कवि कहा जाता।
इससे पूर्व अपने स्वागत संबोधन में अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रास्ट्रक्चर) एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी विवेक गुप्ता ने बताया कि बाबा नागार्जुन की गिनती आधुनिक काल के प्रगतिवादी कवियों में की जाती है। उन्होंने अपनी रचनाओं में शोषित वर्ग की समस्याओं का चित्रण किया है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से अपने-अपने कार्य क्षेत्र में राजभाषा नीति का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मंडल रेलवे चिकित्सालय, इज्जतनगर के अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बी. एन. चौधरी थे। उन्होंने पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से बाबा नागार्जुन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला तथा उनकी लोकप्रिय कृतियों पर टीका प्रस्तुत की। डॉ. चौधरी ने बताया की बाबा नागार्जुन प्रगतिशील विचारधारा के साहित्यकार हैं। उनकी रचनाओं में व्यवस्था के प्रति विद्रोह का स्वर मुखरित हुआ है।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए राजभाषा अधिकारी, इज्जतनगर प्रभाकर मिश्र ने मंडल पर हिंदी प्रयोग-प्रसार की समीक्षा की। इस कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) अजय वार्ष्णेय, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण खुन्नू, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्रीमती नीतू, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री सनत जैन, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अनूप कुमार सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस. एस. चौहान, मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में इज्जतनगर मंडल के शाखा अधिकारी सम्मिलित हुए।

पूर्वोत्तर रेलवे के मानचित्र से मिटा मैकेनिकल इंटरलॉकिग

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here