मथुरा से कासगंज तक विशेष रेलगाड़ी 8 से

333
file photo

बरेली, 1 जुलाई। रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधा के लिए 05314/05313 मथुरा जं0-कासगंज-मथुरा जं0 विशेष गाड़ी का संचलन मथुरा जं0 एवं कासगंज से 8 से 15 जुलाई तक 8 फेरों के लिए करेगा।
05314 मथुरा जं0-कासगंज विशेष गाड़ी 8 से 15 जुलाई तक मथुरा जं0 से 14.20 बजे प्रस्थान कर मेरठ सिटी से 14.35 बजे, हाथरस सिटी से 15.13 बजे, सिकन्दरा राव से 15.40 बजे तथा मरहरा से 15.58 बजे छूटकर कासगंज 16.30 बजे पहुंचेगी।
05313 कासगंज-मथुरा जं0 विशेष गाड़ी 8 से 15 जुलाई तक कासगंज से 16.50 बजे प्रस्थान कर मरहरा से 17.04 बजे, सिकन्दरा राव से 17.22 बजे, हाथरस सिटी से 17.52 बजे तथा मेरठ सिटी से 18.50 बजे छूटकर मथुरा जं0 19.35 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में साधारण द्वितीय श्रेणी के 10 एवं एस.एल.आर. के 2 कोचों सहित कुल 12 कोच लगाए जाएंगे।

सभी रेलवे अधिकारी व कर्मचारी घरों पर फहराएंगे तिरंगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here