रेलवेः राजीव अग्रवाल ने पदभार ग्रहण किया

397

बरेली, 5 जुलाई। राजीव अग्रवाल ने इज्जतनगर मंडल पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) का पदभार ग्रहण कर लिया है। राजीव अग्रवाल इसके पूर्व इज्जतनगर मंडल पर ही वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) के पद पर कार्यरत थे।
राजीव अग्रवाल ने रूड़की विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक और आई.आई.टी. दिल्ली से सिविल इंजीनियरिंग में परास्नातक की उपाधि प्राप्त करने के उपरांत भारतीय रेल इंजीनियरिंग सेवा के माध्यम से रेल सेवा में पदार्पण किया। अग्रवाल वाराणसी एवं इज्जतनगर मंडलों पर वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) के पद का कार्यभार बखूबी निभा चुके हैं। अग्रवाल को बैडमिंटन खेलने एवं संगीत में अभिरुचि है। राजीव रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। इनको रेल प्रबंधन एवं रेल परिचालन का गहन अनुभव प्राप्त है।

पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक बने मिश्र

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here