रेलवे की आय में भारी वृद्धि

300

बरेली, 24 अगस्त। रेलवे इज्जतनगर मंडल प्रशासन ने यात्रियों की संख्या एवं मांग को देखते हुए इस वर्ष नियमित गाडि़यों के अतिरिक्त ग्रीष्मकालीन एवं 317 ट्रिप्स स्पेशल गाडि़यां चलाई। इनमें सर्वाधिक लोकप्रिय गाड़ी मुंबई सेंट्रल काठगोदाम सुपर फास्ट है, जो काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम के मध्य चलती है। पीलीभीत-शाहजहांपुर-पीलीभीत अमान परिवर्तत होने के पश्चात् 2 जोड़ी गाडि़यां चलाई जा रही है, जिसके फलस्वरूप यात्री संख्या में वृद्धि का क्रम जारी हैं। इन गाडि़यों का समय पालन 96.75 प्रतिशत रहा।
कोविड संक्रमण में कमी आने पर लगभग सभी गाडियों का संचालन सुचारू रूप से चालू कर दिया गया है, जिससे इज्जतनगर मंडल में अप्रैल से जुलाई तक वर्ष 2021-22 में आरंभिक यात्रियों की कुल संख्या 0.26 करोड़ थी, जो अप्रैल से जुलाई तक वर्ष 2022-23 में बढ़कर 1.51 करोड़ हो गई। यह अप्रैल से जुलाई तक 480.77 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। इसके परिणाम स्वरूप यात्री यातायात से प्राप्त होने वाली कुल आय में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वर्ष 2021-22 में अप्रैल से जुलाई तक यात्री यातायात से प्राप्त होने वाली कुल आय 30.65 करोड़ रुपये के सापेक्ष वर्ष 2022-23 में अप्रैल से जुलाई तक 103.13 करोड़ रुपये दर्ज की गई, जोकि पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 236.48 प्रतिशत अधिक है।

रेलवे ने 100951 यात्रियों से वसूला जुर्माना

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here