रेखा यादव ने संभाला मंडल रेल प्रबंधक का पदभार

333

बरेली, 9 नवंबर। रेखा यादव ने आज पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक का पदभार ग्रहण किया। रेखा इससे पहले पंचायती राज मंत्रालय नई दिल्ली में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत थीं।
हरियाणा की मूलरूप से रहने वाली रेखा यादव ने वर्ष-1995 में जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से ’’रीजनल डेवलपमेंट एंड प्लानिंग’’ विषय पर परास्नातक एवं एम. फिल की उपाधि प्राप्त कर वर्ष-1996 में भारतीय रेल कार्मिक सेवा के माध्यम से रेल सेवा में पदार्पण किया। रेखा यादव पश्चिम रेलवे एवं मध्य रेलवे पर विभिन्न पदों का कार्यभार बखूबी निभा चुकी हैं। रेखा रेलवे बोर्ड में सचिव, रेलवे स्पोर्ट प्रमोशन बोर्ड तथा अतिरिक्त प्रोविडेंट फंड कमिशनर, इंप्लाइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन के पदों का कार्यभार पूर्णरूपेण कुशलतापूर्वक निभा चुकी हैं।
रेखा यादव को रेल प्रबंधन का गहन अनुभव प्राप्त है साथ ही खेलों में भी विशेष अभिरुचि है। रेखा रेल अधिकारियों एवं रेल कर्मचारियों के बीच सामान्य रूप से लोकप्रिय हैं।

रेलवे की पेंशन अदालत 15 दिसंबर को

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here