इन ट्रेनों में लगेंगे स्थायी एल.एच.बी. रेक

1051
file photo

गोरखपुर, 28 जनवरी। रेल प्रशासन के निर्णय के अनुसार 12208/12207 जम्मूतवी-काठगोदाम-जम्मूतवी गरीबरथ साप्ताहिक एक्सप्रेस एवं 12210/12209 काठगोदाम-कानपुर सेन्ट्रल-काठगोदाम गरीबरथ साप्ताहिक एक्सप्रेस में कन्वेन्सनल ई.ओ.जी. रेकों के स्थान पर स्थायी रूप से एल.एच.बी. रेक लगेंगे।

– 12208 जम्मूतवी-काठगोदाम गरीबरथ साप्ताहिक एक्सप्रेस 30 जनवरी से जम्मूतवी से एल.एच.बी. रेक से चलेगी।
– 12207 काठगोदाम-जम्मूतवी गरीबरथ साप्ताहिक एक्सप्रेस 1 फरवरी से काठगोदाम से एल.एच.बी. रेक से चलेगी।

– 12210 काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल गरीबरथ साप्ताहिक एक्सप्रेस 31 जनवरी से काठगोदाम से एल.एच.बी. रेक से चलेगी।
– 12209 कानपुर सेंट्रल-काठगोदाम गरीबरथ साप्ताहिक एक्सप्रेस 1 फरवरी से कानपुर सेंट्रल से एल.एच.बी. रेक से चलेगी।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार इन गाडि़यों की संरचना में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनामी श्रेणी के 12, जनरेटर सह लगेज यान के 2 कोचों सहित कुल 14 कोच लगाए जाएंगे।

सुरक्षित, संरक्षित व आरामदायक सुविधा देने के लिए कृत संकल्प रेलवे

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here