छह दिवसीय भारत जोड़ो यात्रा 14 से

300

हल्द्वानी, 11 नवंबर। उत्तराखंड कांग्रेस पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन पर 14 नवंबर से प्रत्येक जनपद पर छह दिवसीय भारत जोड़ो यात्रा निकालेगी। यात्रा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती 19 नवंबर तक निकाली जाएगी।
स्वराज आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय में आज जिला एवं महानगर कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई। जिसमें पूर्व विधायक व जिला प्रभारी प्रेमानंद महाजन और प्रदेश महामंत्री अनुपम शर्मा ने कहा कि 14 से 19 नवंबर तक 6 दिवसीय भारत जोड़ो यात्रा प्रत्येक विधानसभा और ब्लाक स्तर पर आयोजित की जाएगी। यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य भी भाग लेंगे।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने बताया कि रामनगर में 14 को, भीमताल में 17 को, कालाढूंगी विधानसभा में 18 को और लालकुआं व नैनीताल में 19 नवंबर को यात्रा का आयोजन किया जाएगा। नैनवाल ने बताया कि भीमताल विधानसभा में पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी को संयोजक, डॉ. केदार पलडिया, गोपाल बिष्ट, कालाढूंगी विधानसभा में महेश शर्मा, रामनगर विधानसभा में रणजीत रावत, नैनीताल विधानसभा में संजीव आर्य, डॉ. महेंद्र पाल, लालकुआं विधानसभा में हरेंद्र बोरा, नंदन दुर्गापाल, लालचंद्र सिंह, रामबाबू मिश्रा, गुरदीप सिंह, इंद्रपाल आर्य को संयोजक मंडल में रखा गया है। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष प्रत्येक यात्रा के ब्लाक संयोजक के रूप में कार्य करेंगे।
महानगर अध्यक्ष राहुल छिम्वाल ने बताया कि 17 नवंबर को हल्द्वानी विधानसभा में ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा निकाली जाएगी। विधायक हल्द्वानी सुमित हृदयेश ने कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आजाद भारत की सबसे बड़ी ऐतिहासिक यात्रा हो रही है। यात्रा में हजारों लोग भाग ले रहे हैं। बैठक में ब्लाक एवं नगर कांग्रेस अध्यक्षगणों ने अपने अपने ब्लाक के कार्यक्रमों की विस्तृत कार्यक्रम रखा।
बैठक में जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल, जिला प्रभारी प्रेमानंद महाजन, महानगर प्रभारी अनुपम शर्मा, हरीश मेहता, प्रदेश महामंत्री महेश शर्मा, हेमंत बगडवाल, हरेंद्र बोरा, लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष लाल चंद्र, रामबाबू मिश्रा, प्रदीप नेगी, शोभा बिष्ट, विमला सांगुडी और पुष्पा नेगी भी मौजूद थीं।

रेखा यादव ने संभाला मंडल रेल प्रबंधक का पदभार

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here