आस्था-हर्षोल्लास के साथ निकली मां नंदा सुनंदा की कलश यात्रा

333

लालकुआं, 3 सितंबर। काररोड सरस्वती मंदिर प्रांगण बिंदुखत्ता में आज मां नंदा सुनंदा की भव्य कलश यात्रा पूर्ण आस्था व हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। मां नंदा सुनंदा महोत्सव के दौरान डोले के साथ निकली भव्य कलश यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
बिंदुखत्ता में आयोजित मां नंदा सुनंदा महोत्सव में पारंपरिक परिधानों में सजी मातृशक्ति ने सिर में कलश धारण कर भव्य शोभायात्रा निकाली। ढोल नगाड़ों, मशकबीन के बीच मां के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। कार रोड सरस्वती देवी मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों से होते हुए निकली। शोभायात्रा का जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर अभिनंदन पूजन किया।
मुख्य अतिथि पीसीसी मेंबर हरेंद्र सिंह बोरा और विशिष्ट अतिथि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन चौहान ने विधिवत पूजा अर्चना कर सभी को मां नंदा सुनंदा महोत्सव की शुभकामना दी। बोरा ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के लोग शक्ति के उपासक रहे हैं। यहां के कण-कण में देवी का वास है। उन्होंने कहा मां नंदा सुनंदा की छत्रछाया सभी लोगों पर बनी रहे, यही वह कामना करते हैं। पवन चौहान ने कहा कि मां नंदा सुनंदा महोत्सव उत्तराखंड की सांस्कृतिक व धार्मिक विरासत है यह महोत्सव आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार कर संन्मार्ग में चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने उत्तराखंड के तीज त्यौहार व लोक पर्वों को धार्मिक विरासत बताते हुए इन्हें संरक्षित करने के लिए युवाओं से बढ़-चढ़कर भागीदारी का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मां नंदा सुनंदा महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष खड़क नाथ, प्रबंधक गणेश जोशी, उपाध्यक्ष भवानी नाथ ‘पप्पू’, संरक्षक वीरेंद्र सिंह दानू, अर्जुन नाथ, खिलाफ सिंह दानू, दौलत नाथ, बलवंत दानू, चंदन फर्सवाण, पंकज दानू, प्रेम बल्लभ जोशी, सचिव प्रदीप नौटियाल, उप प्रबंधक ललित सिंह दुबडि़या, उप सचिव चंदन सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह दुबडि़या, कोषाध्यक्ष संजय सिंह बिष्ट, उप कोषाध्यक्ष कमलेश सिंह दानू, प्रचार मंत्री गोविंद सिंह गडि़या, नरेश गोस्वामी, संचालक दीवान सिंह गडि़या, मनोज सिंह दानू, भंडार मैनेजर कुंवर सिंह पंवार, पुष्कर सिंह दुबडि़या, हरीश दानू, महेंद्र सिंह गुसाई, पुजारी दिवाकर कांडपाल, चिंतामणि जोशी, गिरधर बम, राजेंद्र चौहान, चंदन सिंह पालियाल और हरेंद्र दानू भी शामिल थे।

वाणी और बुद्धि के देवता भगवान गणेश

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here