लो यूकेडी में भी हो गया बवाल, बागी बनेंगे बलवंत नेगी

624
  • कर्णप्रयाग से टिकट बदले जाने के बाद किया ऐलान
  • कहा, मेरे चंदे से चलती है पार्टी, नेताओं की नस्लें याद करेंगी

कर्णप्रयाग से यूकेडी को अपना प्रत्याशी बदलना मुसीबत हो गया। पार्टी टिकट बदलने पर बलवंत सिंह नेगी ने पार्टी के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सोशल मीडिया पर लाइव करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी उनके चंदे पर पलते हैं। उनके घरों में रोटी भी उनके पैसों से मिलती है। गुस्से से भरे नेगी ने कहा कि उनके साथ छल किया गया है। उन्होंने उमेश खंडूड़ी पर आरोप लगाया कि उन पर समेत कई अपराधिक केस दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी उनके चंदे से चल रही है। उन्होंने यूकेडी नेताओं को अवसरवादी बताया। उमेश को दिवाकर भट्ट का भांजा बताया।
गौरतलब है कि यूकेडी ने पहले कर्णप्रयाग से बलवंत नेगी को अपना उम्मीदवार बनाया। लेकिन उमेश खंडूड़ी के हंगामा करने के बाद पार्टी ने नेगी की दावेदारी बदल दी। उन्होंने कहा कि यूकेडी के अंदर जो कुछ छल कपटी लोग बैठे हैं तो वो गलत हैं। पिछले चुनाव में भी दो करोड़ रुपये दिये थे। इस बार भी पैसों की मांग की गयी। नेगी ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया।
[वरिष्‍ठ पत्रकार गुणानंद जखमोला की फेसबुक वॉल से साभार]

क्या पिता का बदला बेटी से ले रहे प्रदेश भाजपाई?

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here