आखिर यूकेडी को क्यों नहीं मिले 70 उम्मीदवार?

752
  • 2002 में 61 सीटों पर चुनाव लड़ा, इस बार 46 सीटों पर, ऐसा क्यों?
  • पिछले 20 साल में यूकेडी का वोट प्रतिशत 5.5 प्रतिशत से घटा क्यों?

यूकेडी के नेता दिवाकर भट्ट जनता के बीच जाने की बजाए सोशल मीडिया पर मुझे अपनी हार-जीत के लिए कोस रहे हैं। उनकी छोटी सी ट्रोल आर्मी पिछले दो दिन मेरे पीछे पड़ी रही। मुझे गालियां दी और जमकर कोसा। लेकिन जब मैंने दस बुनियादी सवाल किये तो दिवाकर भट्ट से अब तक कोई जवाब नहीं मिला। मैंने उनसे 50 सवाल पूछने हैं। दस सवाल आज पूछ रहा हूं। चूंकि जून 2021 तक दिवाकर भट्ट यूकेडी के केंद्रीय प्रदेश अध्यक्ष थे, इसलिए आज संगठन और उनके घटकों से जुड़े सवाल। उम्मीद है कि मेरे सवालों के जवाब जल्द मिलेंगे। ऊपर दो सवाल पूछ चुका हूं, आठ सवाल ये रहे।
– मिशन 2022 के लिए यूकेडी के पास क्या योजना थी? मसलन, पार्टी संगठन किस जिले संगठन पूरा है। ब्लाक अध्यक्ष कितने हैं? पार्टी के सक्रिय सदस्यों की संख्या 2017 में कितनी थी और आज कितनी है?
– यूकेडी ने चुनाव से पहले कितनी जनसभाएं कीं? जनता तक पहुंच बनाने के लिए रथयात्रा, पैदल यात्रा, रोड, शो या कार्यकर्ता सम्मेलन किये?
– यूकेडी में क्या विधिक प्रकोष्ठ है? यदि है तो सल्ट उपचुनाव में और इस बार बागेश्वर में यूकेडी प्रत्याशी का नामांकन खारिज क्यों हुआ?
– 2022 के विधानसभा चुनाव में यूकेडी के स्टार प्रचारकों के नाम बताएं? उन्होंने कहां-कहां किस पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में चुनाव प्रचार किया? कृपया यह भी बताएं कि किस उम्मीदवार को चुनाव प्रचार के लिए सामग्री उपलब्ध कराई गयी? चुनाव पर पार्टी ने कुल कितना खर्च किया? हालांकि यह आंकड़ा मैं बाद में चुनाव आयोग से ले लूंगा।
– प्रदेश अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने मीडिया को बताया कि उनके पास चुनाव लड़ने के लिए पैसे नहीं हैं, इसलिए नहीं लड़ें। क्यों भाई, 40 साल पुरानी यूकेडी इतनी कंगाल क्यों? पार्टी के पास 9 बैंक एकाउंट हैं और पैसा कुछ भी नहीं?
– यूकेडी का युवा प्रकोष्ठ कब गठित हुआ और इसका प्रदेश अध्यक्ष कौन है? कितने जिलों में कितने सदस्य युवा प्रकोष्ठ से जुड़े हैं।
– यूकेडी की छात्र इकाई है या नहीं? यदि है तो कितने कालेजों में, किस यूनिवर्सिटी में इसका गठन किया गया है और क्या कोई छात्र संघ पदाधिकारी भी बना?
– क्या यूकेडी का महिला प्रकोष्ठ या मोर्चा है। यदि है तो कितने जिलों में इसका गठन किया गया है। पदाधिकारी के नाम समेत उल्लेख करें। यह भी बताएं कि महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष ने गढ़वाल या कुमाऊं में चुनाव में खड़ी पार्टी की महिला प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार में कहां-कहां प्रचार किया?
सवालों का क्रम जारी रहेगा।

[वरिष्‍ठ पत्रकार गुणानंद जखमोला की फेसबुक वॉल से साभार]

लो जी, बल, मेरा भी होगा सामाजिक बहिष्कार

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here