केजरीवाल की हल्द्वानी में सर्जिकल स्ट्राइक, भाजपा के झूठ का किला भेदा

569
file photo source: twitter/ANI
  • अब आएगा मजा, उत्तराखंड में दो महाझूठे दल टकरा रहे

भाजपा के महाझूठ बम के खिलाफ आज केजरीवाल ने महाझूठ सर्जिकल स्ट्राइक की। हल्द्वानी में घुसकर भाजपा के महाझूठ को पीछे छोड़ा। प्रदेश भाजपा कभी 22 हजार, कभी 24 हजार तो कभी एक लाख लोगों को रोजगार देने की बात कर रही हैं। सीएम धामी रोज स्टेटमेंट बदल रहे हैं। दो महीने में ही उत्तराखंड को स्वीट्जरलैंड बनाने के दावे कर रहे हैं। इतना बढ़िया फेंकने की सीख उन्हें अपने वरिष्ठ नेताओं से मिली है। अब इसका जवाब आम आदमी पार्टी ही दे सकती है। केजरीवाल ने एक महाझूठ रोजगार बम फेंका और भाजपा को चित्त कर दिया। कहा, हर घर से एक व्यक्ति की सरकारी नौकरी पक्की। छह महीने में एक लाख को रोजगार और बेरोजगारों को पांच हजार का भत्ता।
सच यही है जिस तरह से भाजपा ने 15 लाख खाते में डालने, आतंकवाद समाप्त करने, डबल इंजन सरकार से उत्तराखंड के विकास करने का महाझूठ बोला। देश ठगा रह गया। जैसे जहर को जहर ही काट सकता है। भाजपा के झूठ का तोड़ आम आदमी पार्टीं का झूठ है। ये पब्लिक है, सब जानती है लेकिन तमाशा देखती है। देख तमाशा कुर्सी का।
[वरिष्‍ठ पत्रकार गुणानंद जखमोला की फेसबुक वॉल से साभार]

पूर्वाभ्यास मैच हार गए हरदा, असर उत्तराखंड तक होगा

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here