अनियंत्रित मैक्स खाई में गिरी, एक की मौत

329

उत्तरकाशी, 2 जून। उत्तराखंड में एक वाहन के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा बड़कोट तहसील क्षेत्र के नगांण गांव के पास हुआ। एक मैक्स स्यालव से बड़कोट की तरफ आ रही थी। मैक्स में पांच लोग सवार थे। नगांण गांव के पास मैक्स अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे के बारे में पता चलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घायलों को निकाला और एंबुलेंस बुलाकर उन्हें पीएचसी बड़कोट भेजा। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि मैक्स में सवार सभी स्थानीय निवासी थे। इनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से तीन घायलों को इलाज चल रहा है।

खेलने के दौरान 14 वर्षीय बच्चे पर गिरी गैस पाइप, मौत

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here